
कुमार अभिनव और आदित्य कुमार ने किया शानदार प्रदर्शन, खेल प्रेमियों ने दी बधाई
नवगछिया।
खेल विभाग, बिहार सरकार की ओर से आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में एकेडमी के कुमार अभिनव ने सब-जूनियर वर्ग और आदित्य कुमार ने कैडेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर नवगछिया सहित जिले का नाम रोशन किया।
जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन शेखपुरा में 12 से 14 अक्टूबर तक किया गया था। इसमें नवगछिया के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

खिलाड़ियों को मिल रही बधाइयां
संघ के मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, राष्ट्रीय रेफरी सह कोच घनश्याम प्रसाद, कोच अमित कुमार, मोनी कुमारी, मो. नाजिम और संजय सिंह ने बधाई दी।
इसके अलावा योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, धर्मचंद भगत, खेल संघ से जुड़े सरोज झा, अखिलेश पांडेय और राजेश कुमार राजू, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार, शिक्षक सुबोध कुमार, मो. गुलाम मुस्तफा, बीजू मंडल, डॉ. अनंत विक्रम, जेम्स सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
सभी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर नवगछिया और जिले का नाम रोशन करेंगे।
















