5
(1)

भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत मु. फैसल को भागलपुर जिला अध्यक्ष तथा मु. मेराजुद्दीन को महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने दोनों के मनोनयन को संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि दोनों नेताओं का मनोनयन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुड्डू साईं ने कहा कि मु. फैसल और मु. मेराजुद्दीन को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। उपर्युक्त आशय की जानकारी जेडीयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: