5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। दुर्गापूजा के अवसर पर शुक्रवार को जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने नवदुर्गा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजी छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, आत्मसम्मान और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम में ब्युटी, रेशमी, प्रियंका, लाखो, रबीना, गुंजा सहित अन्य छात्राओं ने नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का जीवंत चित्रण किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देते हुए समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, बाल विवाह, जातिवाद, घरेलू हिंसा, अंधविश्वास और नशाखोरी जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम बताते हुए लोगों को जागरूक और संवेदनशील बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट शिक्षक इन्द्रजीत पासवान ने किया प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में शिक्षक रंजीत कुमार, दर्जनों अभिभावक और विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: