5
(1)

पूर्णिया से वैशाली जा रही बस में पुलिस ने की तलाशी, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया।

खरीक थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23.7 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी राजवल्ली राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 8,440 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को खरीक थाना को सूचना मिली थी कि पूर्णिया से स्मैक लेकर एक व्यक्ति बस से वैशाली की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने तीनमुहानी मोड़ पर वाहन जांच शुरू की।

इस दौरान संबंधित बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बस में सवार राजवल्ली राय के पास से 23.7 ग्राम स्मैक और 8,440 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: