5
(2)

भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज स्वयं विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं और पूजा समितियों के आयोजकों को आग से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

महानवमी की पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर हवन नहीं किया जाएगा। सभी पूजा समितियों को पंडाल के बाहर ही हवन करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का उद्देश्य आग लगने की आशंका को कम करना और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अग्निशमन विभाग की ओर से पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अग्नि सुरक्षा के उपायों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: