5
(2)

भागलपुर। दुर्गा पूजा की सप्तमी तिथि के अवसर पर बरारी रोड स्थित अदिति पैलेस में भागलपुर के विधायक रोहित पांडे की ओर से मां दुर्गा के भजन एवं फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर विधायक रोहित पांडे ने राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्षों, नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का अभिनंदन किया तथा दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के विधान परिषद प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में मतदाताओं से अपील की। उन्होंने दावा किया कि डॉ. एनके यादव इस चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। विधायक ने कहा कि डॉ. एनके यादव तीसरी बार भी चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

विधायक रोहित पांडे ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से डॉ. एनके यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा के धार्मिक उल्लास के साथ आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: