
नवगछिया। सड़क दुर्घटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी डिस्को कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सुबोध मंडल के पुत्र हैं। घटना के बाद नवगछिया पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घटनास्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।















