5
(2)

नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, प्रमोद चौबे ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रमोद चौबे को नवगछिया जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके इस पद पर नियुक्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रमोद चौबे ने कहा कि वे पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा, त्याग और समर्पण के साथ काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के हित में हरसंभव प्रयास करेंगे।

प्रमोद चौबे को जिला महासचिव बनाए जाने पर नेता नितेंद्र सिंह, अमर यादव, विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: