5
(2)

डुमरिया चौक पर संदिग्धों को खदेड़ने के बाद वाहन छोड़कर हुए थे फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के पास पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों द्वारा संदिग्धों को खदेड़ने और उनके वाहन छोड़कर फरार होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात डुमरिया चौक के पास ग्रामीणों को कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पीछे आते देख संदिग्ध एक पिकअप वैन और बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पशु चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी।

पुलिस के बयान पर दर्ज हुआ मामला

गोपालपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस के बयान पर दोनों वाहनों के मालिकों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय से वाहनों के कागजात का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वाहनों के मालिकों और घटना में शामिल संदिग्धों की भूमिका का पता लगाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: