5
(2)

कागजात की वैधता समाप्त होने के कारण रोका गया संचालन, जीएस फेरी सेवा के दो जहाज कर रहे परिचालन

नवगछिया। तिनटंगा करारी से कहलगांव के बीच गंगा जलमार्ग पर आपदा प्रबंधन के तहत संचालित दोनों जहाजों का परिचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि, इस मार्ग पर जीएस फेरी सेवा के जहाजों का संचालन पूर्व की तरह जारी है। इससे गंगा पार करने वाले यात्रियों को फेरी सेवा के माध्यम से आवागमन की सुविधा मिल रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जीएस फेरी सेवा के कर्मी दिलीप कुमार झा ने बताया कि पहले इस मार्ग पर फेरी सेवा का एक जहाज संचालित होता था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए दो जहाज चलाए जा रहे हैं। दोनों जहाज नियमित रूप से परिचालन कर रहे हैं।

वहीं, गोपालपुर के अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत संचालित दोनों जहाजों के कागजात की वैधता समाप्त हो जाने के कारण उनका परिचालन बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि जीएस फेरी सेवा के दोनों जहाजों का संचालन नियमित रूप से जारी है।

गंगा नदी के इस जलमार्ग का उपयोग करने वाले लोगों के लिए फेरी सेवा महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में आपदा के जहाजों का परिचालन बंद होने के बाद भी जीएस फेरी सेवा के दो जहाजों के चलते यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: