
प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव को नौवीं बार मिली व्यवस्थापक की जिम्मेदारी, काली पूजा की तैयारियां शुरू
नवगछिया। प्रखंड के भवानीपुर स्थित मां दक्षिणेश्वर काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को काली पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में पूजा की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से विश्वास झा को लगातार दूसरी बार पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, प्रशांत कुमार उर्फ पिंटू यादव को नौवीं बार व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद विश्वास झा ने बताया कि काली पूजा की तैयारियां विधिवत शुरू कर दी गई हैं। पूजा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूजा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
पूजा समिति की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार, लक्ष्मी पूजा के दिन आठ अक्टूबर की देर रात मां काली की प्रतिमा को पिंडी पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद नौ और दस अक्टूबर को दिनभर भव्य मेले का आयोजन होगा। दस अक्टूबर की संध्या में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता और आपसी सहयोग पर भी चर्चा हुई। इस दौरान गोविंद यादव, उपेंद्र पोद्दार, कैलाश यादव, रंजीत यादव, सुधीर यादव, सुबाली यादव, गुड्डू झा, अरविंद झा, सूरज झा, रामजी पोद्दार, मदन दास और त्रिपुरारी कुमार भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
















