
नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी संजय यादव के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिलखुश कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घायल दिलखुश कुमार ने बताया कि सड़क पर कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गए।
















