5
(2)

नवगछिया के दो बूथों पर 846 मतदाताओं ने किया मतदान, एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा

नवगछिया। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान नवगछिया अनुमंडल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रंगरा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 375 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 80 महिला मतदाता शामिल थीं। प्रखंड क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 808 बताई गई है।

वहीं, नवगछिया नगर, नवगछिया ग्रामीण और इस्माइलपुर प्रखंड के मतदाताओं के लिए नवगछिया प्रखंड कार्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां बूथ संख्या 110 और 111 पर मतदान कराया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बूथ संख्या 110 पर 1,349 मतदाता और बूथ संख्या 111 पर 399 मतदाता पंजीकृत थे। दोनों मतदान केंद्रों को मिलाकर कुल 846 मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान के दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही, वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति तथा उनकी तैनाती की जानकारी ली।

एसपी ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। पुलिस प्रशासन की निगरानी के बीच नवगछिया क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: