
समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश
नवगछिया। पुलिस केंद्र में शुक्रवार को आयोजित लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों से एसपी को अवगत कराया।
पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, ताकि पुलिसकर्मियों को कार्य के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

पुलिस केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
















