
बिहपुर के महंथ स्थान चौक के पास सड़क दुर्घटना की मिली थी सूचना
नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के महंथ स्थान चौक के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार डायल 112 की टीम को महंथ स्थान चौक के पास एक वृद्ध के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल वृद्ध को उपचार के लिए बिहपुर अस्पताल ले गई।
डायल 112 की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज की व्यवस्था कराई गई।
















