
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। आगामी 3 नवंबर को भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला जदयू कार्यालय, मौर्य विवाह भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने की, जबकि संचालन नवगछिया जिला संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।
बैठक में कार्यक्रम की सफलता, संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने का आह्वान किया। सांसद अजय मंडल ने कार्यकर्ताओं के समर्पण से कार्यक्रम की सफलता का विश्वास जताया।

विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह ने फरक्का जलसंधि से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का उल्लेख किया। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने जलसंधि के राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े पहलुओं तथा बाढ़-सुखाड़ की समस्या पर अपने विचार रखे। अन्य वक्ताओं ने भी समझौते की अवधि समाप्त होने और इसके भविष्य को लेकर चर्चा की।
बैठक से पहले जिला जदयू संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और 3 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
बैठक में प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव शबाना दाऊद, महानगर जिलाध्यक्ष संजय शाह, डॉ. अशोक कुमार आलोक, रेणु सिंह, विभूति गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने दी।
















