5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। 47 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर के तत्वावधान में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (डब्ल्यूआईटीआई), बरारी में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XVII) शुरू हुआ। 24 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की 500 बालिका कैडेट्स भाग ले रही हैं।

उद्घाटन सत्र में कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र सिंह राना ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि शिविर में शारीरिक अभ्यास और हथियारों के बुनियादी ज्ञान के साथ त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, शस्त्र संचालन, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, वाद-विवाद, भाषण, संचार कौशल और करियर मार्गदर्शन से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

कर्नल राना ने कैडेट्स से एनसीसी के ध्येय वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ को जीवन में अपनाने तथा शिविर परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: