
लखनलाल सिंह के मकान में पुलिस ने की छापेमारी, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ; महिला पुलिस पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने स्थानीय निवासी लखनलाल सिंह के मकान में छापेमारी कर सात महिलाओं को बरामद किया। इस दौरान मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नया टोला स्थित लखनलाल सिंह के मकान में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान सात महिलाएं बरामद की गईं। वहीं, मौके से खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव निवासी आलोक राज उर्फ मचका, उसकी पत्नी ललिता कुमारी और मकान मालिक 82 वर्षीय लखनलाल सिंह को हिरासत में लिया गया।
महिला पुलिस पदाधिकारी के बयान पर प्राथमिकी
इस मामले में नवगछिया थाना की महिला अवर निरीक्षक (अनि) दिव्या के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 448/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी और बरामदगी के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।
















