5
(2)

दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर हुई थी मारपीट, गंभीर रूप से घायल अतिनंदन चौधरी की उपचार के दौरान हुई थी मौत

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान तेलघी गांव निवासी विधानचन्द्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, तेलघी गांव में दो भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें अतिनंदन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पत्नी के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना के बाद मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त एक अन्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

वहीं, शेष वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कांड में संलिप्त विधानचन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

खरीक थाना पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार विधानचन्द्र चौधरी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: