5
(1)

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी स्थित काली मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को धार्मिक आयोजन के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।


उन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा प्रबंध एवं शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से यज्ञ के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने खरीक अस्पताल पहुंचकर अस्पताल परिसर एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सतर्कता बरतने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: