5
(1)

नवगछिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की ओर से पांच नवंबर को नवगछिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं के माध्यम से आम लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व, घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, योजना के लाभ एवं सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि पांच नवंबर को नगर फीडर के अंतर्गत स्टेशन रोड, नवगछिया में सुबह 11 बजे पहली नुक्कड़ सभा आयोजित होगी। इसमें कनीय अभियंता मंजीत कुमार लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देंगे तथा योजना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में बताएंगे।

इसके बाद नया टोला, नवगछिया में दोपहर 12 बजे दूसरी नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। यहां भी कनीय अभियंता लोगों को योजना के लाभ, सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया एवं सरकारी सहायता के संबंध में जानकारी देकर जागरूक करेंगे।

वहीं, दुर्गा स्थान, गोपालपुर में दोपहर 1:15 बजे तीसरी नुक्कड़ सभा होगी। इसमें शुभम कुमार उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

विद्युत विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर संबंधित स्थानों पर पहुंचकर नुक्कड़ सभाओं में भाग लें और योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा सरकारी योजना का लाभ लेने के प्रति जागरूक करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: