5
(1)

@ 24 नवंबर को भागलपुर टाउन हॉल में होगा कार्यक्रम, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। आगामी 24 नवंबर को भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला अतिथि गृह के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता, संगठनात्मक तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी एवं बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष संजय शाह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर एवं महानगर प्रवक्ता राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रहलाद सरकार ने कहा कि ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

महानगर जिला अध्यक्ष संजय शाह, प्रदेश सचिव शबाना दाऊद, बिहार राज्य महादलित आयोग के पूर्व सदस्य संजय राम, वरिष्ठ नेता शेखर पांडे, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमा मोदी, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजू तिवारी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रिंटू चंद्रवंशी ने अपने विचार रखे।
बैठक में राहुल सिंह, मयंक वर्मा, डॉ. आजाद, विकास शर्मा, मोहम्मद सद्दाम, जावेद इकबाल, सुबोध शर्मा, निर्मल पासवान, सागर हरि, कविता देवी, लखी देवी, प्रीति कुमारी, सुजाता देवी, डब्लू साह, मृत्युंजय कुमार, नीरज शर्मा, जॉनी खान, अविनाश कुमार उर्फ गोलू साह एवं वसीम खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: