5
(2)

भागलपुर: ईश्वरनगर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक संजय भारती का 51 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों और संघ से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग उन्हें छोटे गुड्डू भइया के नाम से जानते थे।

शनिवार को बरारी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र आनंद भारती ने मुखाग्नि दी। संजय भारती अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी, दो पुत्र आनंद भारती और आदर्श कुमार तथा पुत्री राजनंदनी को छोड़ गए हैं।

सगे भाई के समान थे संजय भारती

RSS के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरविन्द नारायण भारती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संजय भारती उनके सगे भाई के समान थे। ईश्वरनगर के नगर संघचालक सत्यानारायण मंडल, नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा समेत कई स्वयंसेवकों ने उन्हें एक अच्छा और समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने जताया शोक

उनके निधन पर विधायक रोहित पांडेय और मुरारी पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार तथा वार्ड पार्षद कल्पना देवी ने भी संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा RSS के उत्तर पूर्व क्षेत्र, दक्षिण बिहार प्रांत और भागलपुर विभाग व महानगर के पदाधिकारियों ने भी संजय भारती के निधन पर गहरा दुख जताया।

संजय भारती के निधन से ईश्वरनगर में शोक का माहौल है। उन्हें जानने वाले लोग उनके सरल व्यवहार और संघ के प्रति समर्पण को याद कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: