
भागलपुर: जिले में 24 नवंबर को जदयू की ओर से ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। टाउन हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में विधान पार्षद ललन सर्राफ मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव सुड्डू साई ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद सरकार, सांसद, विधायक सहित पार्टी के कई नेता भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। शहर में पार्टी की ओर से होर्डिंग भी लगाए गए हैं।

जदयू कार्यालय में जलाए जाएंगे 101 दीये
कार्यक्रम से पहले सोमवार शाम छह बजे जदयू कार्यालय में 101 दीये जलाए जाएंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। दीप प्रज्वलन के साथ ही 24 नवंबर को होने वाले मुख्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद सरकार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। 24 नवंबर को टाउन हॉल में होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में पार्टी के नेता सुशासन और सरकार के कामकाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।














