0
(0)

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के तत्वावधान में स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में संयुक्त मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठक अनंत नारायण मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार और जिला प्रभारी पवन मिश्रा शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठक अनंत नारायण मिश्र ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी ‘सेवा दूत अभियान’ को सफल बनाना तथा केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सभी मोर्चों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आगामी अभियानों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला महामंत्री मुरारीलाल चिरानिया, प्रभुनंदन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार, जिला मंत्री बासुकी मंडल, रुपेश रूप, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास, नगर निकाय जिला संयोजक अनिल केजरीवाल, आईटी सेल संयोजक मितेश रंजन और जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल उपस्थित रहे।

इसके साथ ही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम मंडल, डोमी मंडल, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बिक्रम सिंह, सुबोध सिंह कुशवाहा, बबलू चौधरी, मुकेश मंडल, गौरव सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, अभिषेक गुप्ता और धीरज पोद्दार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: