



गोपालपुर – आत्मा के उप निदेशक प्रभात कुमार ने शनिवार की दोपहर को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित 206 किसानों जिनमें से पचासी महिला किसानों के साथ नवगछिया अनुमंडल के जाने माने सेव,नाशपाती,अनानास,अमरूद,मौसमी ,नारंगी, केला वगैरह फलों की खेती व उसके प्रबंधन की जानकारी रखने वाले एप्पलमैन के नाम से मशहूर किसान गोपाल सिंह के खेत पर पहुँच कर जानकारी का आदान प्रदान किया.

मौके पर आत्मा के उप निदेशक प्रभात कुमार ने बताया कि हमलोग चयनित किसानों को तकनीकी प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु भ्रमण करवा रहे हैं. तकनीकी प्रबंधक कुमार गौतम,लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रियांशु प्रियदर्शी, कुमार स्वस्तिक, सुभाष कुमार झा वगैरह की मौजूदगी देखी ग
















