



नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी सुनील मंडल की पत्नी सोनी देवी बिजली का करंट लगने से गंभीर हो गई। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार करने के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि दोपहर में वह घर में पंखा को लगाने के क्रम में बिजली के स्पर्श में आ गई और करंट लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
















