



नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को नवगछिया पुलिस जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में विस्तृत चर्चा की गयी और आवश्यक निर्देश भी दिया गया. आने वाले त्योहारों में विधि व्यवास्था को लेकर खास चौकसी का निर्देश दिया गया जबकि संवेदनशील मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि नवगछिया के लोग हरेक पर्व त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाते हैं, आगे भी मनाएंगे. फिर भी एहतियातन सतर्कता की जा रही है. इस अवसर पर नवगछिया पुलिस जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी थानों के थानाध्यक्षों की मौजूदगी देखी गयी.

















