5
(1)

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थानांतर्गत दुधैला दियारा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई गुरुवार, 05 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 05:40 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार मौजमा दुधैला दियारा स्थित अनिल यादव अपने बासा में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण और बिक्री कर रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर अंचल निरीक्षक बिहपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में बिहपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम को शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल यादव के बासा पर छापामारी की, जहां से अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

छापामारी के दौरान फैक्ट्री से हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण, मशीनें, अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी कट्टा, मॉस्केट और कारतूस बरामद किए गए। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान इस प्रकार है—

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अनिल यादव, पिता कैलाश यादव, निवासी बैकठपुर, थाना सुलतानगंज, जिला भागलपुर
  2. मोहम्मद सुभान, पिता स्व. मंसूर आलम, निवासी विशनपुर, थाना असरगंज, जिला मुंगेर

बरामदगी
– देशी कट्टा – 01
– मॉस्केट – 01
– जिंदा कारतूस – 21
– अर्द्धनिर्मित ट्रिगर – 01
– अर्द्धनिर्मित पिस्टन बट – 04
– अर्द्धनिर्मित कट्टा बैरल – 06
– लोहे की पट्टी – 27
– हथौरी – 01
– रेती – 07
– सुम्मा – 05
– ड्रिल बिट – 09
– छेनी – 06
– स्क्रू – 06
– इलेक्ट्रिक कटर मशीन – 01
– अर्द्धनिर्मित लोहे का बॉडी एवं बट, हथौड़ा, पेचकस, रिंच, लोहे की रेलवे पटरी और अन्य हथियार बनाने के उपकरण

पुलिस ने मामले में बिहपुर थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने इस सफल छापामारी में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा कर उनकी सराहना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: