December 5, 2025
बिहपुर थाना क्षेत्र के दुधैला दियारा में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थानांतर्गत दुधैला दियारा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई गुरुवार, 05 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 05:40 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार मौजमा दुधैला दियारा स्थित अनिल यादव अपने बासा में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण और बिक्री कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर अंचल निरीक्षक बिहपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम में बिहपुर थानाध्यक्ष और डीआईयू टीम को शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनिल यादव के बासा पर छापामारी की, जहां से अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। […]