0
(0)

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना एवं संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कार्यपालक अभियंता को भागलपुर जिला अंतर्गत आधारभूत संरचनाओं एवं कई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में दो विभाग में आपसी समन्वय के अभाव में योजनाओं को लंबित पाया गया। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि दोनों विभाग संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करेंगे एवं आपसी संबंध में स्थापित करते हुए उसे पूरा करने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार करेंगे। पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल भागलपुर एवं विद्युत आपूर्ति शहरी तथा पूर्वी भागलपुर को निर्देश दिया गया कि भागलपुर से गोराडीह होते हुए कोतवाली तक 17.14 किमी सड़क का चौड़ीकारण कार्य योजना अंतर्गत स्थल निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक पोल शिफ्टिंग का कार्य का प्राक्कलन तैयार कर योजना को जल्द पूर्ण करें। साथ ही भोलानाथ पुल के निर्माण के संबंध में वरीय परियोजना अभियंता बुडको निर्माण भागलपुर एवं परियोजना निदेशक बुडको को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य 26 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। भूमि से संबंधित कोई भी समस्या हो इसके लिए अंचलाधिकारी से पत्राचार करें। अगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो इसके लिए पहले भूमि सुधार उपसमाहर्ता से समन्वय स्थापित करें और उसके बाद अपर समाहर्ता राजस्व के पास इसको रखें। सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि समय-समय पर आपके क्षेत्र अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का औचक निरीक्षण करेंगे। कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: