5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। अगर आप हर सफर में मोबाइल चार्जर और पावर बैंक साथ रखना भूल जाते हैं, तो अब इसकी चिंता छोड़ दीजिए। बिहार के भागलपुर के एक युवा उद्यमी ने ऐसा स्मार्ट डिजिटल बैग तैयार किया है, जो खुद ही पावर बैंक का काम करता है। इस अनोखे इनोवेशन ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि बड़े शहरों की कंपनियां भी इसके बड़े ऑर्डर देने लगी हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस हाईटेक बैग की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पावर बैंक पहले से फिट रहता है। इसे अलग से निकालकर चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। यूजर सीधे बैग को चार्जिंग पॉइंट से जोड़कर चार्ज कर सकते हैं। सफर के दौरान बैग के अंदर रखा मोबाइल, इयरबड और नेकबैंड आसानी से चार्ज होता रहता है।

युवा उद्यमी नन्दीकेश बताते हैं कि एक बार दिल्ली की यात्रा के दौरान मोबाइल चार्जिंग की परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं से उन्हें ऐसा बैग बनाने का विचार आया, जो सफर में हमेशा बिजली का साथ दे। इसी सोच ने आज एक सफल स्टार्टअप का रूप ले लिया है।

शुरुआत प्रयोग के तौर पर हुई थी, लेकिन अब बरारी स्थित बियाडा केंद्र में हर सप्ताह करीब एक हजार डिजिटल बैग तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही पांच हजार बैग की पहली बड़ी खेप मुंबई भेजी जाएगी। फिलहाल इस यूनिट में 15 कारीगर लगातार उत्पादन में जुटे हैं।

नन्दीकेश का स्टार्टअप पहले भी चर्चा में रहा है। पिछले वर्ष उन्होंने शिक्षा विभाग के लिए सरकारी स्कूलों के करीब 25 हजार बैग तैयार किए थे। वर्ष 2021 में शुरू हुआ यह स्टार्टअप अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत 25 लाख रुपये की सहायता मिलने के बाद इस स्टार्टअप ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। आज कंपनी का सालाना टर्नओवर करीब 80 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। महानगरों की कई कंपनियां अब इस स्मार्ट बैग के बड़े ऑर्डर दे रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: