


नवगछिया।
नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में चोरी के प्रयास को विफल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि 6 जुलाई की रात गोपाल पोद्दार ने भवानीपुर गश्ती दल को सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्ति एक आभूषण दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बाजार में तैनात बिट पुलिस एवं गश्ती दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेपुरा जिले के चौसा निवासी गांधी यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त लोहे का रॉड, चोरी किए गए आभूषण तथा अन्य सामान बरामद किया है।
इस संबंध में भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
















