5
(2)

नवगछिया।
भवानीपुर चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम ट्रक के गुप्त तहखाने से 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें बनाए गए गुप्त तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की कुल 443.520 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय निवासी ट्रक चालक अमन कुमार और स्टाफ सौरव कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की खेप बेगूसराय ले जाई जा रही थी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जांच के दौरान बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटू सिंह उर्फ करण का नाम भी सामने आया है। उत्पाद विभाग उसकी गिरफ्तारी तथा शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है।

उत्पाद थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच भी जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: