



नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव की एक युवती ने एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित युवती की पहचान सधुआ निवासी सीता राम शर्मा की पुत्री पारो कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में पारो कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
















