5
(1)

परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव निवासी ने दी लिखित शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया में लूट और चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव निवासी दिलखुश कुमार पिता मुकेश रजक ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर तीन युवकों पर एक लाख चालीस हजार रुपये लूटने और चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।

आवेदन के अनुसार, दिलखुश कुमार ने बंधन बैंक नवगछिया से 1.40 लाख रुपये निकाले थे और साढ़े चार बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे 14 नंबर रोड पर गांव के ही रौशन कुमार के घर के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद तीन लोगों — विवेक यादव, गणेश यादव और रंजीत यादव ने हथियार और चाकू दिखाकर उन्हें जबरदस्ती रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि उक्त तीनों ने मिलकर उनके जेब में रखे एक लाख चालीस हजार रुपये छीन लिए। जब उन्होंने विरोध किया, तो विवेक यादव ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई, तो घर में घुसकर जान से मार दिया जाएगा।

घटना के बाद पीड़ित ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पीड़ित को इलाज के लिए भेजा है।

इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी मारपीट का प्रतीत हो रहा है। आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: