5
(1)

सीसीटीवी का तार काटकर गल्ले से 40 से 50 हजार रुपये और कई महंगी मशीनें ले उड़े चोर

नवगछिया। अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित आदर्श थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर श्री ग्लास शीशा-फाइबर की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बुधवार की संध्या दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर और ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर गल्ले में रखे रुपये और कई महंगी मशीनों सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पहले काटा सीसीटीवी का तार, फिर की चोरी

दुकान संचालक नया टोला, नवगछिया निवासी जीवन कुमार शर्मा, पिता वचन प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान अस्पताल चौक के समीप स्थित है। उनके अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे अज्ञात चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर और ग्रिल काटकर अंदर घुसे। दुकान में प्रवेश करने के बाद चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में दर्ज नहीं हो सकें। इसके बाद गल्ले में रखे करीब 40 से 50 हजार रुपये और कई महंगी मशीनें लेकर फरार हो गए।

सुबह दुकान खोलने पर हुई चोरी की जानकारी

दुकान संचालक ने बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो सीसीटीवी का तार कटा हुआ देखकर उन्हें संदेह हुआ। बाद में अन्य कर्मचारियों के आने पर जांच की गई, तो दुकान से कई सामान गायब मिले। इसके बाद चोरी की घटना का पता चला। घटना से दुकान संचालक काफी परेशान हैं।

पुलिस को दी लिखित सूचना

जीवन कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी नवगछिया पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। पुलिस की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।

आवागमन वाली सड़क के पास चोरी से सवाल

दुकान अस्पताल चौक के समीप ऐसी सड़क के पास स्थित है, जहां लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद चोरों द्वारा दीवार तोड़कर, ग्रिल काटकर और सीसीटीवी का तार काटने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी में कौन शामिल था और चोरी गए सामान की बरामदगी कब तक हो पाती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: