


नवगछिया। नवगछिया क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान तेलियाबथान निवासी अदुला देवी (42 वर्ष) तथा रामदीरी दियारा निवासी संतु मंडल (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों के उपचार की व्यवस्था में जुट गए।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज पूर्णिया के एक अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
















