


चयनित प्रतिभागियों के लिए स्लॉट बुकिंग अनिवार्य, जीएस न्यूज़ कार्यालय में होगा उपहार वितरण
नवगछिया। जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित लोकप्रिय प्रतियोगिता ‘सुहाग के रंग – वट सावित्री संग 2026’ के चयनित प्रतिभागियों एवं विजेताओं को 31 मई (रविवार) को सम्मानित करते हुए आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को मिली अभूतपूर्व सफलता और प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए जीएस न्यूज़ टीम ने उपहार वितरण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आयोजकों के अनुसार चयनित प्रतिभागियों के लिए उपहार प्राप्त करने से पूर्व स्लॉट बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी 30 मई तक व्हाट्सएप नंबर 97098 94194 पर “VAT SAVITRI 2026” लिखकर अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं।
उपहार वितरण के लिए तीन समय निर्धारित किए गए हैं। पहला स्लॉट सुबह 11 बजे, दूसरा दोपहर 1 बजे और तीसरा शाम 3 बजे से शुरू होगा। निर्धारित स्लॉट के अनुसार ही प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे।
उपहार वितरण कार्यक्रम जीएस न्यूज़ ब्रांच ऑफिस, नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। कार्यालय अनुमंडलीय अस्पताल (सरकारी अस्पताल) के बगल में, गणेश पैथोलॉजी के सामने, टाइल्स दुकान के बगल तथा कौशल सिलाई केंद्र के नीचे स्थित है।
आयोजकों ने बताया कि जिस महिला प्रतिभागी के नाम से प्रतियोगिता में भाग लिया गया था, उनका स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही प्रतियोगिता में उपयोग किया गया मोबाइल नंबर एवं वही मोबाइल फोन साथ लाना होगा, जिसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगिन हो। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उपहार प्रदान किए जाएंगे।
जीएस न्यूज़ टीम ने सभी चयनित प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी प्रतिभागी को उपहार नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए प्रतिभागी 97098 94194 पर संपर्क कर सकते हैं।















