5
(4)

दुकान के पीछे का गेट तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने कहा— जल्द होगी गिरफ्तारी

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित काली मंदिर रोड पर स्थित अंबिका ज्वेलर्स में रविवार देर रात हुई बड़ी चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे के दो गेटों की कुंडी तोड़कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण तथा 1 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अंबिका ज्वेलर्स के संचालक विपिन कुमार रविवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के पीछे के दोनों गेटों की कुंडी टूटी हुई मिली। अंदर प्रवेश करने पर दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी तथा गल्ले की जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला।

दुकानदार के अनुसार, तिजोरी में रखे लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण तथा गल्ले में रखे 1 लाख रुपये नकद गायब थे। चोर नकदी से भरा पूरा दराज (गल्ला) भी अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चोरी की खबर पूरे बाजार में तेजी से फैल गई, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक गुप्ती (लोहे का नुकीला औजार) बरामद किया है, जिसका उपयोग चोरों द्वारा गेट की कुंडी तोड़ने में किए जाने की आशंका है। पुलिस ने उक्त औजार को जब्त कर लिया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा तकनीकी और स्थानीय स्तर पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं व्यवसायियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: