4.5
(2)



नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपहरण के अलग-अलग मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अपहृताओं को बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमचुरा निवासी राजीव कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही अपहृता को बरामद कर लिया था। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इधर, एक अन्य मामले में 21 मई को नवगछिया थाना में एक महिला ने आवेदन देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 17 मई को लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।



पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त अपहृता को चौसा क्षेत्र से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: