July 17, 2020
65 वर्ष नहीं, 80 वर्ष पार के बुजुर्ग और कोरोना मरीज ही पोस्टल बैलेट से दे पाएंगे वोट, आयोग ने अपने ही आदेश में किया बदलाव GS NEWS
बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020Barun Kumar Babulबिहार: चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार विधानसभा के चुनाव में 65 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा नहीं दी जा सकती। आयोग ने कहा है कि जरूरी संसाधनों को ध्यान में रखकर सुविधा देना मुमकिन नहीं है। यानी 65 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को अब मतदान केंद्र पर जा कर वोट देना होगा। बिहार में 65 वर्ष से अधिक उम्र के 60 लाख वोटर हैं। हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों और कोरोना से संक्रमित और संदिग्धों को पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा मिलेगी। बिहार में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1303543 वोटर हैं। आयोग […]