June 3, 2026
Bhagalpur : एनटीपीसी कहलगांव ने बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की, बेटियों के सर्वांगीण विकास पर जोर-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113भागलपुर : एनटीपीसी कहलगांव ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, जीवन-कौशल और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी के निदेशक (प्रचालन) रविन्द्र कुमार, संयुक्त महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य चंदना कुमारी तथा परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने कहलगांव स्थित अंग भवन में दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) प्रिया कुमारी ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक (प्रचालन) रविन्द्र कुमार ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी की एक महत्वपूर्ण सीएसआर पहल है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित […]