June 19, 2026
Saharsa: नव निर्मित सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी समेकित सहायता- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113सहरसा। महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शुक्रवार को नव निर्मित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ भवन का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया तथा भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर हिंसा, उत्पीड़न या अन्य संकटपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं को एक ही छत के नीचे परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहयोग तथा अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने कहा […]