5
(1)

पूर्णिया।

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल आमसभा में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह के आवास पर केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

इसके उपरांत उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज, श्रीकृष्ण सेवा सदन एवं कला भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया तथा एनडीए की विशाल आमसभा में भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और पूर्णिया के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री लेसी सिंह तथा अन्य नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नेताओं के संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया की धरती पर देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से पूर्णिया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

कार्यक्रम में भाजपा एवं एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आमसभा के माध्यम से विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति एनडीए की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: