5
(1)

पूर्णिया। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूर्णिया के कला भवन स्थित मुक्ताकाश प्रांगण में “जिला स्तरीय प्रबुद्धजन एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, एनडीए के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं मंत्री लेसी सिंह से मुलाकात कर पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

जनप्रतिनिधियों के लिए बने जनसेवक कार्यालय

डॉ. एके गुप्ता ने सांसदों और विधायकों के लिए स्थायी जनसेवक कार्यालय निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय संचालित होते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यालय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यालयों में जनप्रतिनिधि नियमित रूप से जनता की समस्याएं सुन सकेंगे तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की बेहतर निगरानी कर सकेंगे।

डेयरी उद्योग स्थापित करने की उठाई मांग

डॉ. गुप्ता ने सीमांचल एवं पूर्णिया क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए यहां एक बड़े डेयरी उद्योग की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि डेयरी प्लांट स्थापित होने से किसानों और पशुपालकों को बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, उनकी आय बढ़ेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विकास के लिए सहयोग का आश्वासन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लेसी सिंह एवं विधायक विजय खेमका ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा पूर्णिया के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सम्मेलन के अंत में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: