June 1, 2026
Purnia: किलकारी पूर्णिया में समर कैंप 2026 का शुभारंभGS NEWS
bihar bhagalpurDESK 1131000 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीकरण पूर्णिया। किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में रविवार से बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कैंप में कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, खेलकूद, विज्ञान, हस्तशिल्प, रचनात्मक गतिविधियों एवं पारंपरिक खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रोशन राणा ने बताया कि समर कैंप को लेकर बच्चों और अभिभावकों में इस वर्ष विशेष उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 30 मई तक चली पंजीकरण प्रक्रिया में 1000 से अधिक बच्चों ने अपना नाम दर्ज कराया, जो किलकारी के प्रति बढ़ते विश्वास और लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने बताया […]