5
(1)

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान तेतरी निवासी रानी देवी, पति राजेश कुमार मंडल, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घायल महिला के पति राजेश कुमार मंडल ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार (चाचा) के साथ वह बाहर मजदूरी करने गए थे। मजदूरी के दौरान उनके लगभग छह हजार रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें से केवल एक हजार रुपये ही वापस किए गए। शेष पांच हजार रुपये की मांग करने पर अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बकाया राशि मांगने पर सामने वाले पक्ष द्वारा टालमटोल की जाती थी और कई बार विवाद करने तथा धमकी देने का प्रयास भी किया गया। बुधवार की संध्या इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

मारपीट के दौरान रानी देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: