5
(2)

नवगछिया। आपसी विवाद में एक युवक को उसके रिश्ते में लगने वाले बहनोई (जीजा ) ने साले को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी राजू मलिक पिता- सुबोध मलिक के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में राजू मलिक ने बताया कि वह घूमने के लिए मखाताकिया गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान उनके रिश्ते में लगने वाले बहनोई भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

राजू के अनुसार, विवाद के दौरान बहनोई ने चाकू निकालकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

घायल युवक ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, अस्पताल में घायल का इलाज जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: