5
(1)

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के दो पूर्वर्ती छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार छात्र स्नेहिल राजीव का चयन वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में हुआ। स्नेहिल राजीव का ऑल इंडिया रैंक 10295 था। स्नेहिल के पिता बालकृष्ण पंसारी नवगछिया के है। वही सौरभ कुमार का चयन एचबीटी मेडिकल कॉलेज कोपर हॉस्पिटल जूहू मुंबई में हुआ है।

सौरभ के पिता मिथिलेश कुमार सिंह नवगछिया के हैं। सौरव का ऑल इंडिया रैंक 8392 है। बच्चों के शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ,उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मवंड़िया, प्राचार्य नवनीत सिंह प्रशासक डी पी सिंह ने छात्रों एवं उनके माता-पिता को ढेर सारी बधाइयां दी एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: